REET 2024 New Rule अब नए नियमों के साथ होगी रीट भर्ती, 2 की बजाय 1 पेपर लगेगा

REET 2024 New Rule

प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद से तक़रीबन 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार रीट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है | लेकिन अधिसूचना जारी करने से पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2024) के नियमो में बदलाव किया गया है | अब आगामी रीट भर्ती नए नियमों के साथ होगी | रीट भर्ती में क्या बदलाव हुए है?, कौनसे नए नियम बनाये गए है? इसकी पूरी जानकारी आप यहाँ से प्राप्त कर सकते है |

नए नियमों के साथ होगी रीट भर्ती

अगर आप राजस्थान के निवासी है और शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रह है तो आपके लिए हम यहाँ महत्वपूर्ण अपडेट लेकर आये है | राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में बहुत बड़ा बदलाव कर दिया गया है | राजस्थान के नए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रीट भर्ती में बदलावों की जानकारी देते हुए बताया की नए नियम और नए सिलेबस भी जारी किया जाएगा | नए नियमो के साथ REET भर्ती परीक्षा होने की जानकारी ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी गई है |

2 की बजाय अब 1 ही पेपर होगा

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा की थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2024 के परीक्षा पेपर में बहुत बड़ा बदलाव कर दिया गया है | पहले रीट की परीक्षा के लिए 2 अलग-अलग पेपर देने पड़ते थे | लेकिन इसमें बदलाव कर अब राजस्थान थर्ड ग्रेड भर्ती के लिए उम्मीदवारो को केवल एक पेपर ही देना होगा | और इसी 1 पेपर के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा | इन नए नियम को लागु करने के संबंध में राजस्थान शिक्षा विभाग की तरफ से बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया गया है |

सिलेबस में भी होगा बदलाव

रीट भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जून महीने में जारी होने की संभावना जताई जा रही है | बतादे की रीट भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन नए नियमो के साथ जारी होगा | सूचनानुसार परीक्षा पैटर्न तो पुराना वहीं रहेगा, जिसमें 150 प्रश्न होंगे और उन 150 प्रश्नों का अंक भी 150 ही रहेगा | लेकिन सिलेबस में बदलाव किया जावेगा | रीट भर्ती 2024 से सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए आप इस वेबसाइट पर रेगुलर विजिट करते रहे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top