WBPSC Recruitment 2024 : मत्स्य विभाग में निकलीऑफिसर के पदों पर भर्ती, अप्लाई करे, सैलरी 80,000 से ज्यादा

WBPSC Recruitment 2024

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है | मत्स्य विस्तार अधिकारी, सहायक मत्स्य अधिकारी, सहायक अनुसंधान अधिकारी, मत्स्य पर्यवेक्षक व परख सहायक के पदों पर वैकेंसी आ चुकी है | इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आवेदन करने की लास्ट डेट से पहले-पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है |

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने मत्स्य विभाग में ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है | इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मत्स्य विस्तार अधिकारी, सहायक मत्स्य अधिकारी, सहायक अनुसंधान अधिकारी, मत्स्य पर्यवेक्षक व परख सहायक के कुल 81 पदों को भरा जायेगा | इन पदों पर चयन होने के बाद प्रतिमाह 32,100 रुपये से 82,900 रुपए सैलरी के दिए जावेंगे |

मत्स्य विभाग में निकली विभिन्न पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2024 से शुरू हो चुकी है जो की 13 मई 2024 तक चलेगी | इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.wb.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं | बतादे की लास्ट डेट के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन फॉर्म स्वीकार नही किया जावेगा | आवेदन करने से पहले इस भर्ती से जुडी सभी महत्वपूर्ण आप यहाँ से देख सकते है |

मत्स्य विस्तार अधिकारी भर्ती – महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख : 22 अप्रैल 2024
आवेदन करने की लास्ट डेट : 13 मई 2024

डब्ल्यूबीपीएससी मत्स्य विस्तार अधिकारी वैकेंसी डिटेल

कुल पदों की संख्या : 81

यूआर : 32
ओबीसी “ए” : 8
ओबीसी “बी” : 5
एससी : 16
एसटी : 5
पीडब्ल्यूबीडी : 6
ईडब्ल्यूएस : 8
एमएसपी : 1

डब्ल्यूबीपीएससी भर्ती 2024 शैक्षिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मत्स्य विज्ञान में चार वर्षीय स्नातक की डिग्री होनी चाहिए |
पश्चिम बंगाल में मत्स्य पालन, जलीय कृषि, जलीय संसाधनों और मछली पकड़ने के बंदरगाह का भी ज्ञान होना चाहिए |
उम्मीदवार बंगाली और नेपाली पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए |

मत्स्य विस्तार अधिकारी भर्ती आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 39 वर्ष से कम होनी चाहिए |

आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 160 रुपये का भुगतान करना होगा | आदेशानुसार एस.सी./एस.टी. और 40% या उससे अधिक की शारीरिक विकलांगता वाले बेंचमार्क विकलांग (पीडब्ल्यूबीडी) व्यक्तियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है | पश्चिम बंगाल के ओबीसी उम्मीदवारों को सामान्य शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है |

सैलरी
32,100 – 82,900 रुपए प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया
प्रारंभिक परीक्षा
मुख्य परीक्षा
इंटरव्यू
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल टेस्ट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top