Indian Army Porter Rally Bharti 2024: बिना परीक्षा भारतीय सेना में पोर्टरों की भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

हमारे देश में 100 में से 90 प्रतिशत युवाओं का सपना भारतीय सेना में जाने का है | सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर | अगर आप भी भारतीय सेना में नौकरी करने का सपना देख रहे है, तो आपके पास इंडियन आर्मी में बिना किसी परीक्षा मेट/ट्रेडमेन और पोर्टर/सफाईवाला के पदों पर भर्ती होने का गोल्डन चांस है | इस भर्ती के लिए भाग लेनी की अंतिम तिथि 30 मई है |

भारतीय सेना पोर्टरों भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है | आर्मी द्वारा पोर्टर कम्पनी के लिए पोर्टरों की भर्ती धारचूला पिथोरागढ़ (उतराखंड) में की जाएगी | इस की अवधि 179 दिन है, भारतीय सेना पोर्टर के कुल 600 पदों पर भर्ती आयोजित होगी | इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार इस पेज को अंत तक जरुर पढ़ें, और जारी नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें |

भारतीय सेना पोर्टरों भर्ती महत्वपूर्ण तारीख :-

भारतीय सेना में भाग लेने की तारीख – 27 मई 2024 सुबह 6 बजे से
भारतीय सेना में भाग लेने की लास्ट तिथि – 30 मई 2024

भारतीय सेना भर्ती वैकेंसी डिटेल :-

मेट/ट्रेडमेन के – 51 पद
पोर्टर/सफाईवाला के – 549 पद

भारतीय सेना पोर्टर भर्ती 2024 योग्यताएं :-

इस भर्ती के लिए भारत, नेपाल और भूटान का नागरिक हो |
शारीरिक परीक्षा में 06 मिनट में 1.6 km की दोड़ या अन्य परीक्षा होगी |

भारतीय सेना पोर्टरों भर्ती के लिए आयु सीमा :-

01 मई 2024 को उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए |

आर्मी पोर्टल रैली भर्ती 2024 सैलरी :-

इस भर्ती के लिए चयन होने वाले उम्मीदवार को प्रतिमाह 30,060 रूपये |

दस्तावेज़ :-

  • फोटोग्राफ
  • स्वयं के – 06 कापियां (पासपोर्ट साइज़)
  • वारिस के साथ 06 कापियां (पासपोर्ट साइज़)
  • राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाणपत्र जो 01 फरवरी 2024 के बाद जारी किया हो |
  • मूल जन्म प्रमाण पत्र कि फोटो कापी |
  • पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड / वोटर कार्ड मूलरूप में हो |
  • निकटतम पुलिस थाने से पुलिस जाच प्रमाण पत्र मूलरूप में हो |
  • राजपत्रित चिकित्साधिकारी द्वारा प्रमाणित किया हुआ स्वस्थ्य प्रमाण पत्र |
  • उपर दर्शाए गए प्रमाण पत्र में से कुछ भी कमी पाने पर प्रार्थी को निष्कासित कर दिया जाएगा |

अवकाश :-

विद्यार्थी को 06 दिनों के निरंतर अवधि में कार्य करने पर 07 वें दिन एक का अवकाश दिया जायेगा | बिना अवकाश के अनुपस्थिति होने पर वेतन में कटौती की जायेगी | साथ दिन से अधिक अनुपस्थित होने पर व्यक्ति की सेवायें समाप्त कर दी जायेगी |

अनुशासन :-

संविदा की अवधि के दौरान व्यक्ति आर्मी रूल्स की शर्तों पर होगा | संचालनात्मक आवश्यकताओं के आधार पर व्यक्ति की सेवायें कभी भी समाप्त की जा सकती है | उन्हें डयूटी ले लिये 24 घन्टे उपलब्ध रहना होगा |

वस्त्र :-

चयनित उम्मीदवार को शून्य डिग्री या उससे कम तापमान में काम करना पड़ सकता है | अत: अभ्यार्थियों से अनुरोध है कि वे अपने साथ सर्दियों के पहनने और औड़ने के कपड़े लेकर आयें |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top